7:30 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव – नागपंचमी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ हुआ भंडारा

नगर कुंवरगांव नागपंचमी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ हुआ भंडारा

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं। नगर में आज दिन सोमवार को नागपंचमी के पावन पर्व प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत तरीके से मनाया गया।

आपको अवगत करा दें कि नगर कुंवरगांव में गंज तिराहे के निकट, नंदनगरी कालोनी में बृहमदेव महाराज के थान पर हर बर्ष नागपंचमी पर्व के मौके पर नगर के व्यवसायी तेजपाल गुप्ता के द्वारा भगवान शंकर के भजनकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन कराया जाता है जिसमें दूर-दूर से भगवान के भक्त तथा भजन मंडली के कलाकार पहुंचते हैं।

जहां सुबह से शाम तक भगवान शंकर के भजनकीर्तन चलते रहते हैं। भजनकीर्तन के साथ ही यहां हर बर्ष भंडारे का आयोजन भी कराया जाता है जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालु भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंगलवार को नागपंचमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी यह पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया जिसमें आसपास जिलों के भक्त गणों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान तेजपाल गुप्ता,प्रदीप बाबू वैध जी(कासगंज वाले), जगतपाल गुप्ता,बिष्णु देवचाणक्य,धनपाल गुप्ता, रचित गुप्ता,अमन रस्तोगी,डब्बू गुप्ता,प्रवीण रस्तोगी, दीलिप वर्मा, दीपक, राजपाल, महावीर, संजीव कश्यप, उज्जवल गुप्ता (मनु),कल्लू, कन्हैया गुप्ता, राम गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस