।
बदांयू 17 अगस्त।
शेखूपुर गांव में रविवार रात सांप देखकर घबराए एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी विक्रम सिंह, पुत्र केहरी सिंह, मजदूरी का काम करते थे। गर्मी के कारण वह रात करीब 10 बजे छत पर सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक अचानक गिरने की आवाज आई तो वे दौड़े। विक्रम सड़क पर घायल पड़े थे और छत पर सांप रेंगता मिला। आशंका है कि सांप देखकर डरकर भागने में वह नीचे गिर गए।
परिजन पहले विक्रम को जिला अस्पताल, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौत गिरने से हुई या सांप के काटने से, इसको लेकर जांच की जा रही है।
विक्रम के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। उनके पास अपनी जमीन भी नहीं थी।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



