4:29 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

सहसवान तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, राशन कोटेदारों को मिली सौगात*

सहसवान (बदायूं) तहसील सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में राशन कोटेदारों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के संबोधन एवं घोषणाओं को देखा-सुना।

लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने तथा राशन कोटेदारों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार की ओर से कोटेदारों की समस्याओं, सुविधाओं और उनके कार्य को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

तहसील सभागार में मौजूद अधिकारियों ने राशन कोटेदारों को सरकार की नई पहल और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान राशन कोटेदारों में सरकार की घोषणाओं को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कोटेदारों ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई पहलों को अपने हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस