5:06 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, विधायक बब्बू भैया ने फल व शीतल जल वितरित कर किया स्वागत

बदायूं

रविवार रात कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, विधायक बब्बू भैया ने फल व शीतल जल वितरित कर किया स्वागत

केशव गुप्ता

उसावां। नगर पंचायत उसावां में थाना परिसर के सामने म्याऊं-उसावां मार्ग पर रविवार देर रात दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान विधायक ने कांवड़ियों को फल एवं शीतल जल वितरित कर उनकी सेवा की। पुष्पवर्षा और स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। विधायक ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का अवसर है। उन्होंने महादेव से सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत उसावां अध्यक्ष पति अनिल प्रताप सिंह, ओम प्रताप सिंह, पवन गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.