बदायूं
राशन विक्रेताओं के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल
केशव गुप्ता
दातागंज। विकासखंड दातागंज सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का सीधा प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा से राशन विक्रेताओं में खुशी का माहौल रहा।
सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिलेगा। इसके लिए सरकार ने ₹336 करोड़ के अतिरिक्त वार्षिक बजट का प्रावधान किया है। तहसील दातागंज के 322 उचित दर विक्रेता इस फैसले से सीधे लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सरकार के इस निर्णय को उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि लाभांश बढ़ाए जाने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके कार्य को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में बताया गया कि जन पोषण केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा तथा अन्नपूर्णा भवन जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ पालू भैया, माधव सिंह अध्यापक, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रतिमा शर्मा, एसडीएम विनोद कुमार, पूर्ति निरीक्षक सचिन मिश्रा, राजेंद्र सहित तहसील क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेता एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह निर्णय राशन विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



