सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा बदायूं
शिवभक्तों ने बेल-पत्र, फूल और जल अर्पित कर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
बदायू । सावन के पावन माह के सोमवार आज भगवान भोले बाबा के भक्तों ने अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर बेल – पत्ती फूल के साथ बम बम भोले का जयकारा लगाकर जलाभिषेक किया। शहर में पंजाबी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, हर प्रसाद मंदिर, बिरूआबाडी मंदिर, महामृत्यजय मंदिर, गौरी शकर मंदिर, जोगीपुरा मंदिर आदि धर्मस्थलों पर शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों की लम्बी कतारे दिखी।
सुबह से ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



