उझानी- महंगाई की मार: 20 दिन में चीनी 15 रुपये किलो उछली, चाय भी हुई महंगी।
उझानी-बदांयू 17 अगस्त।
त्योहारी सीजन से पहले ही रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। पिछले 20 दिनों में उझानी और आसपास के बाजारों में चीनी के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसके साथ ही चाय, सरसों का तेल और मैदा भी महंगे हो गए हैं, जिससे आम आदमी की सुबह की चाय भी अब भारी पड़ रही है।
20 दिन पहले 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 58 रुपये किलो तक पहुंच गई है। 15 दिन पहले यह 44 रुपये थी, फिर 50 और 55 रुपये होते हुए अब खुदरा में 60 रुपये किलो तक बिक रही है। थोक में दुकानदारों को 55 रुपये किलो तक चुकाने पड़े।
हाल ही में चाय के दाम भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
सरसों तेल में भी 10 रुपये प्रति लीटर का उछाल आया है। वही बाजार में मैंदा भी 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई है।
दुकानदारों का कहना है कि थोक विक्रेता चीनी की जमाखोरी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले के गोदामों में अभी भी 40 से 50 ट्रक चीनी भरी हुई है, इसके बावजूद दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों को डर है कि आगे दाम और बढ़ सकते हैं।
गृहणियों का कहना है कि सुबह-सुबह चाय की चुस्की अब जेब पर भारी पड़ने लगी है। त्योहारी सीजन में मिठाई और पकवानों के लिए चीनी, मैदा और तेल की खपत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है।
फिलहाल महंगाई की इस मार से उझानी के लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही। लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द दखल देकर दामों पर नियंत्रण करे।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



