5:34 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज प्राचार्या डा.पंकज कुमार, नगर पालिका परिषद-पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, बाबा इंटरनेशनल स्कूल-अनुज वाष्र्णेय, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज-अनिल वार्ष्र्णेय, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल-रजनीश शर्मा, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल-अनिल जैन, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल-कृष्ण कुमार, एसएम पब्लिक स्कूल-प्रखर उपाध्याय, एनए इंटर कालेज-मनीष वार्ष्णेय, महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज-सुवीन मालपाणी, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज-शरत जैन, आर्य कन्या कन्या इंटर कॉलेज-योगेंद्र पाल शर्मा, फ्यूचर लीडर्स स्कूल-डा.राजीव कुमार, गौशाला सरस्वती विद्या मंदिर में नगर संघ चालक डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम, एसकेएलएम स्कूल सुंदरनगर समेत स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस