7:27 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

रवि एवं शुभ योग का संयोग राहुकाल की युति में मनाएगा नाग पंचमी को विशेष – ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा

रवि एवं शुभ योग का संयोग राहुकाल की युति में मनाएगा नाग पंचमी को विशेष ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा

नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस बार सावन शुक्ल पंचमी तिथि दो दिन 16 और 17 अगस्त को है। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं वैदिक पंचांग से देखा जाए तो सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त को सायं 4:54 से प्रारंभ होगी और 17 अगस्त को सायं 5:02 पर समाप्त होगी। पंचमी तिथि का सूर्योदय 17 अगस्त 05:43 पर होगा।

नाग पंचमी का मुहूर्त क्या है?

17 अगस्त को नाग पंचमी का मुहूर्त प्रातः 5:43 से लेकर प्रातः 8:29 बजे तक रहेगा, इस समय में आप नाग देवता की पूजा करें, अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो उससे मुक्ति के उपाय कर सकते हैं। इस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:24 से 05:08 तक है और अभिजीत मुहूर्त 11:51 से 12:44 तक है, वहीं निशिता मुहूर्त 12:05 से 12:49 तक रहेगा।

रवि और शुभ योग में राहुकाल के साथ मनेगी नाग पंचमी

नाग पंचमी पर रवि योग में प्रातः05:43 से बनेगा और प्रातः 08:04 तक रहेगा, इसी के साथ शुभ योग भी रहेगा, रवि योग में कोई दोष नहीं रहता है, इस वजह से यह योग शुभ कार्यों के लिए अच्छा होता है।

नाग पंचमी पर राहुकाल कब है?

नाग पंचमी के दिन राहुकाल सुबह में 07:28 से लेकर सुबह 09:06 तक है, राहुकाल में राहु और केतु के दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करते हैं, राहु-केतु से ही कालसर्प दोष लगता है, इससे मुक्ति का उपाय राहुकाल में कर लें।

ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस