8:48 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

यदुवंशी समाज की एकजुटता ने दिया सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

बदायूं

यदुवंशी समाज की एकजुटता ने दिया सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

केशव गुप्ता

दातागंज। सिंह कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित सामाजिक समरसता संगोष्ठी में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सहभागिता की। संगोष्ठी का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण एवं आशीर्वाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में यदुवंशी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, एकजुटता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में है। यदुवंशी समाज सदैव सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को जाति के आधार पर बांटने के बजाय सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सशक्त और विकसित राष्ट्र की दिशा है।
संगोष्ठी में उमड़ी भारी भीड़ ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सुशासन और विकास की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजकुमार यादव जिला बौद्धिक प्रमुख आरएसएस बदायूं, यशपाल यादव मंडल महामंत्री दातागंज नगर, साधु सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कुलदीप यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य अठसैना, सुभाष यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, सतीश यादव प्रधान कटरा शहादतगंज, रवेन्द्र यादव प्रधान कालाकुंडा, सतेन्द्र सिंह यादव प्रधान, रामवीर यादव प्रधान देवचरी, सत्यवीर यादव प्रधान अविगांव, विजयवीर यादव प्रधान करनपुर, सुरेश यादव प्रधान किशनी मेहरा, अरिन्द्र यादव प्रधान शंकरपुर, रामलड़ैते यादव प्रधान वीरमपुर बदैली, इरेन्द्र यादव प्रधान मुड़सेना खुर्द, पिंकी यादव प्रधान बेलाडांडी, भूरे सिंह यादव प्रधान कांशपुर, अभिलाख सिंह यादव प्रधान चापरकौरा, वीरपाल यादव ग्राम प्रधान कलौरा, राणा यादव प्रधान डहरपुर खुर्द, गिल्लन सिंह यादव प्रधान मुड़ा, गुड्डू यादव प्रधान कुनिया, रामावतार यादव मास्टर रोहरी, अरब सिंह यादव मास्टर डंडिया नगला, विजय यादव मास्टर उसावां, छोटे सिंह यादव देवचरी, गजेन्द्र यादव अकबरपुर, छोब सिंह यादव रावतपुर, संदीप यादव धीरावारी, देवेन्द्र यादव रोहरी, भगवान सिंह यादव चिंजरी, सुरेन्द्र यादव डहरपुर खुर्द, बागेश यादव बंगस नगला, ध्यानपाल सिंह यादव, जितेन्द्र यादव ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर समेत बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग मौजूद रहे।
संगोष्ठी के आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता करने वाले सभी अतिथियों एवं यदुवंशी समाज के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस