बदायूं
सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूँ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक आकाश तोमर मय पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर चांदमारी रेलवे फाटक के पास पहुंचे। यहां से पुलिस ने सनी पुत्र धर्मेंद्र निवासी मीरा सराय, थाना सिविल लाइन, बदायूँ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 296/2026, धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सनी के खिलाफ सिविल लाइन और कोतवाली बदायूँ थाने में चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022, 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का पूर्व मामला भी दर्ज है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







