8:27 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- संघटक राजकीय महाविद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान मे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

महा.ज्यो.फु. रु.विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूँ के प्राचार्य डॉ.गुरूदीप सिंह उप्पल जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ किया। डॉ उप्पल जी ने भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रवाद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आग्रह किया। हिंदी विभाग के डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य और भौतिक विज्ञान के डॉ. सूर्यपताप आदि ने कविता व गीत आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये।
‎ इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ.सौरभ नागर, डॉ सूर्यप्रताप गौतम, डॉ. राजेश सिंह , डॉ.ब्रह्मस्वरूप,डॉ. टेकचंद आदि सहित समस्त स्टाफ की गरिमामय उपस्थित रही। इस अवसर पर शिक्षणेतर कर्मचारी रोदास, कमल, संदीप व आशीष का सहयोग रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस