स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत ने पुरानी पुलिस लाइन स्थित चौपुल पुल के नीचे ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बलिदानियों के कठिन संघर्ष से मिली आजादी को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाना गौरव की बात है। राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने तिरंगे को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर, जिलाध्यक्ष आर्यन्द्र प्रताप सिंह, प्रकाशनी शुक्ला, अंजू, अतुल सक्सेना सहित संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







