इस्लामनगर में शिव भक्तों ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
इस्लामनगर। सावन माह के पवित्र महीने में मुख्य बाजार में शिव भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार स्थित शिव भक्तों द्वारा पिछले कई वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान प्रदीप सक्सेना, राजपाल भारद्वाज, ओम मिश्रा बंशी, धर्मेंद्र माली, सूरजपाल कश्यप, विष्णु कश्यप, विवेक भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज सहित तमाम श्रद्धालु एवं शिव भक्त मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







