बदायूं में पिछले कई सालों से चली आ रही है परंपरा को निभाते हुए बदायूं के कांग्रेसियों ने प्रभात फेरी निकाल कर देश के शहीदों
माल्यार्पण नमन कर मनाया देश का 80 वां देश का स्वाधीनता दिवस*
बदायूं 15 अगस्त 2026 आज भारत की भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बदायूं के कांग्रेसियों ने कई सालों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में प्रातः 7:00 बजे से सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक पर झंडा रोहण कर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन कर प्रभात फेरी का प्रारंभ किया।
सुभाष चौक पर सेवादल के पूर्व शहर अध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने झंडारोहण किया।
शास्त्री चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने झंडा रोहण किया।
नेहरू चौक पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा राठौर ने झंडारोहण किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के पुराने कार्यालय छह सडका पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने झंडा रोहण किया।
गांधी ग्राउंड पर पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य राजीवर सिंह राठौर जी ने झंडा रोहण किया।
कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने झंडारोहण किया।
कांग्रेस कार्यालय पर मुन्नालाल सागर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारीयों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एक दूसरे को प्रेषित पर मिष्ठान वितरण किया।
गोष्टी के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे जहां पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने ध्वजारोहण किया, कार्यकर्ताओं नेबाबा साहब अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान किया।
अंत में कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रभात फेरी गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, शहर कांग्रेस कमेटी को महासचिव शमीम अहमद खान रामप्रकाश, सुरेश, प्रेमपाल कुमार ,राजकुमार, सुमित कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







