इस्लामनगर। 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड स्थित डॉ. मुकेश वार्ष्णेय के मनु चिकित्सालय में पैथकाएंड कलेक्शन सेंटर के सौजन्य से जीवन सुरक्षा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बहजोई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 45 पुरुषों और 2 महिलाओं समेत कुल 47 लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों के इस सराहनीय प्रयास की डॉ. मुकेश वार्ष्णेय ने प्रशंसा की और इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर पैथकाएंड कलेक्शन सेंटर के संचालक डॉ. राजेश पाठक, चंदन वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. फैजान अली, गौरव चौहान, निशांत वार्ष्णेय सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







