5:25 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर में हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज पर्व

इस्लामनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज पर्व

इस्लामनगर। आस्था, उमंग, स्नेह एवं उन्नति के प्रतीक हरियाली तीज पर्व पर कस्बे में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।

कस्बे के मोहल्ला टंकी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। यहां महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झुलाया, जबकि युवतियों ने झूलों पर लंबी-लंबी पेंग बढ़ाकर पर्व का आनंद लिया। पूरे मंदिर क्षेत्र में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मेले में चाट, टिक्की और फास्ट फूड सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के ठेले लगे रहे। वहीं, घरों में महिलाओं ने घेवर सहित विभिन्न पकवानों का लुत्फ उठाया। पर्व के दौरान कस्बे में उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस