12:26 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

वज़ीरगंज- जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज, वज़ीरगंज ( बदायूँ ) में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
ध्वजारोहण महाविद्यालय के मैंनेजिंग डाइरेक्टर गिरधर गोपाल गुप्ता ने किया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निशान्त कुमार सिंह ने की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बाँध दिया।
बी.एस.सी. फर्स्ट सेमेस्टर के सुधाशु, दीपेश, विपिन आदि छात्रों द्वारा बनायी गयी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
बी.सी.ए. फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान ने अंग्रेजी में भाषण देकर खूब तालियां बटोरी।
बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र रहमान ने देशभक्ति पक्तियाँ सुनाकर खूब सराहना पायी।
बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाह-वाही लूटी ।
बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र निशान्त पंडित के ओजस्वी भाषण को भी खूब सराहना प्राप्त हुई।
बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रिया ने भाषण प्रस्तुत कर प्रशंसा पायी।
बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र रिज़बान ने देशभक्ति गीत गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया।
बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महक ने गीत गीत सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कशिश ने भी भाषण देकर खूब तालिया बाटोरी।

उक्त के अतिरिक्त किरन, ओमपाल, पिंकी, इशांत, सलोनी एवं निशा ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
प्रवक्ता तरुण शर्मा, शाहरुख़ खान, झिलमिल वार्ष्णेय, आशीष पाठक,अजय कुमार, सुमन, चाँदनी शंखधार के साथ-साथ कंचन वार्ष्णेय, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्य डॉ. निशान्त कुमार सिंह ने कहा की यह 80 वां स्वतंत्रता दिवस नई पीढ़ी के लिए एक धरोहर की तरह है। जो आज़ादी हमारे शहीदों और बुज़ुर्गो ने हमें दी, उसे अब सुरक्षित और समृद्ध रखने का उत्तरदायित्व इस नई पीढ़ी है क्योंकि यही पीढ़ी कल के भारत की भविष्य निर्माता है, इसलिए इसका शिक्षित, सक्षम और संस्कारी होना बहुत आवश्यक है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल पहना कर प्रोत्साहित किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
समारोह का संचालन प्रवक्ता हरीश राठौर ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस