7:00 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता, हितेश और छाया बने विजेता

बदायूं स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता

बदायूं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम बदायूं में 5 किमी ओपन पुरुष और 3 किमी ओपन महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी धीरेपाल सिंह कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया।

5 किमी पुरुष वर्ग में हितेश ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 किमी महिला वर्ग में छाया प्रथम, प्रीति द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं।

सांत्वना पुरस्कार बालक वर्ग में राहुल, अमित, प्रिंस व घनश्याम तथा बालिका वर्ग में दीक्षा और रितिका को प्रदान किए गए। विजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया और उपक्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

15 अगस्त पर बदायूं स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता, हितेश और छाया बने विजेता

विज्ञापन एक्सप्रेस