राजकीय महाविद्यालय में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में आज स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के सामूहिक गान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ। झंडोत्तोलन के बाद एनसीसी कैडेट्स ने फ्लैग मार्च कर ध्वज को सलामी दी और एनसीसी तथा एनएसएस के सदस्यों ने तिरंगा रैली निकालते हुए गगनभेदी नारे लगाए।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश डॉ. राजधन ने पढ़कर सुनाया तत्सपश्चात कृष्ण कल्चर क्लब द्वारा सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जुबैर मिर्ज़ा, गौसिया, अस्मिता सागर, नंदिनी गुप्ता, हिमाद्रि पंत, शुभांशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी। अनूप कुमार, निखिल सिंह तथा छाया ठाकुर ने जोशीले भाषण देकर स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक गणराज्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने अंग्रेजी हुकूमत काल के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को उद्घाटित करते हुए आज़ादी के आदर्शों और मूल्यों पर अपने विचार रखे। डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजीव राठौर और डॉ. दिनेश सिंह ने भी राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया और विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों के प्रति उत्तरदायी रहने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे अनुशासन का पालन करते हुए महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बनाए रखने में सक्रिय रूप से सहयोग करें, क्योंकि यह भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है। कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
समारोह में डॉ. बबिता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. सचिन राघव, डॉ राशेदा खातून, डॉ. जुनैद आलम के साथ-साथ संजीव शाक्य, वीर बहादुर, विवेक कुमार, गौरव पाली और सैकड़ों छात्र छात्रा भी उपस्थित रहे जो कार्यक्रम समाप्ति के बाद
डायट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में प्रतिभाग करने के लिए प्रस्थान किए।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






