10:36 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

सरदार पटेल चौक पर झंडारोहण, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सरदार पटेल चौक पर हुआ झंडारोहण, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा रहे। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया,

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पटेल महासभा के प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट,जिलाध्यक्ष रवीश पटेल उर्फ टिंकू, डी एस राठौर एडवोकेट,शिवेन्द्र पटेल एडवोकेट,आयुष पटेल,देवेंद्र सिंह,संजीव पटेल,शिवम राठौर,भोजराज सिंह फौजी, आशीष पटेल,राघवेन्द्र सिंह,राजीव पटेल,यशपाल पटेल आदि।

विज्ञापन एक्सप्रेस