5:56 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

बदायूं

उसहैत में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार पृथ्वी नगला गांव निवासी लक्ष्मी देवी (55) पत्नी जगन्नाथ साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान हनुमान तिराहे पर दातागंज-म्याऊं की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP76K7901 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला ट्रक के बंपर से टकराकर अगले पहिए के नीचे आ गईं। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने से उनका सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस