4:15 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में 15/08/2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय प्रांगण को तिरंगे झंडों और गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण (ध्वज फहराने) के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों ने मिलकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी। जिसके उपरांत विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण भाषण प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने सभी को आज़ादी का महत्व बताया और कहा कि स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प है। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आज के इस शुभ अवसर पर सभी विद्यार्थियों के चेहरे पर देशभक्ति का गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी – राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.