कुंवर गांव संवाददाता
कुँवरगाँव बदायूं क्षेत्र के हुसैनपुर के पास शनिवार को बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। नवादा निवासी बिट्टू बाइक से कुँवरगाँव की ओर से बदायूं जा रहा था। इसी दौरान हुसैनपुर के पास अचानक बाइक सड़क पर फिसल गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को संभाला। सूचना मिलने पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायल बिट्टू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।
अचानक हुए हादसे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







