4:17 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

मोतिहारी के GMS कटारिया में कुम्भ करुणा ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

मोतिहारी के GMS कटारिया में कुम्भ करुणा ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
न्यूज़:
मोतिहारी। 15 अगस्त को मोतिहारी जिले के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल (GMS) कटारिया में कुम्भ करुणा ट्रस्ट के बिहार राज्य समन्वयक सुधांशु यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। इसके बाद बच्चों ने बहुत ही आकर्षक और देशभक्ति से भरा डांस प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को उपहार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किए गए।
प्रिंसिपल सर का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।
कुम्भ करुणा ट्रस्ट के बिहार राज्य समन्वयक सुधांशु यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.