2:59 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

नसीब आज़माने के दिन- Priyanka

Priyanka
नसीब आज़माने के दिन आ रहे हैं

जो दिल से कहा है जो दिल से सुना है
सब उन को सुनाने के दिन आ रहे हैं

अभी से दिल ओ जाँ सर-ए-राह रख दो
लुटने लुटाने के दिन आ रहे हैं

टपकने लगी निगाहों से मस्ती
निगाहें चुराने के दिन आ रहे हैं

सबा फिर हमें पूछ रही है
चमन को सजाने के दिन आ रहे हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस