5:26 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

सावन की बौछारों में – VeenaShri

VeenaShri

सावन की बौछारों में …
तृण -तृण भीगा
प्रीत पलों का
सावन की बौछारों में
तड़पन भीगी
तन-मन भीगा
सावन की बौछारों में
बीती रैना
भीगे बैना
सावन की बौछारों में
पावस रुत में
नैना बरसे
सावन की बौछारों में
निष्ठुर पिया को
पल- पल तरसे
सावन की बौछारों में
बादल गरजे
बिजली चमकी
सावन की बौछारों में
भीगी चोली
भीगी अंगिया
सावन की बौछारों में
चूड़ी खनकी
मिलन को तरसी
सावन की बौछारों में
पावस रुत में
तृप्ति भटकी
सावन की बौछारों में
नैन मधुशाला
भीगी बाला
सावन की बौछारों में
बिन प्याले ही
पी ली हाला
सावन की बौछारों में
लाज़-शरम का
तोड़ा घूंघट
सावन की बौछारों में
अधरपाश में
अधर मुस्काये
सावन की बौछारों में

अंतिम क्षण में यदि तुम सामने हो, तो मेरी विदाई भी उत्सव बन जाएगी। क्योंकि तब मैं जान लूँगा-प्रेम मृत्यु से भी बड़ा सत्य है…

विज्ञापन एक्सप्रेस