बदायूं
विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की मौजूदगी में पापड़ हमजापुर से कछला घाट के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा
केशा गुप्ता
दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पापड़ हमजापुर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से कछला घाट के लिए प्रस्थान कर रही भव्य कांवड़ यात्रा में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) मा. श्री हीरालाल कश्यप एवं ग्राम प्रधान श्री सौरभ कश्यप की मौजूदगी रही।
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं शिवभक्त शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण के बीच गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
यात्रा के दौरान ‘डीजे कश्यप’ के भक्तिमय भजनों ने श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का संचार किया। शिवभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति ने कांवड़ यात्रा को और भव्य बना दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के असीम स्नेह एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए देवाधिदेव महादेव से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगल कामना की गई।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







