5:07 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने फीता काटकर भव्य कांवड़ यात्रा को किया रवाना

बदायूं

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने फीता काटकर भव्य कांवड़ यात्रा को किया रवाना

केशव गुप्ता

दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हाफ़िज़ नगला से निकली भव्य कांवड़ यात्रा को क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने फीता काटकर विधिवत रवाना किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष (उसहैत) राहुल लोधी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़िए पूरे जोश और भक्ति के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण और शिवभक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.