1:23 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वाँ स्वाधीनता पर्व

बदायूं मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज आजादी का 80वां स्वाधीनता पर्व समारोह पूर्वक हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया. वक्ताओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण एवं गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देश भक्ति की भावना का संचार किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल 8:30 बजे मुख्य अतिथि मुकेश चंद्र रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया. तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ. उसके बाद उपस्थित छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गगन भेदी जयकारों से वातावरण देश भक्ति मय कर दिया.
कार्यक्रम का संचालन अचल शर्मा ने किया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने अतिथि परिचय कराया एवं धन्यवाद आभार व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने किया.
इस मौके पर कमलेश कुमार,अमृत पाल सिंह,राजेंद्र सिंह,हरीश गुप्ता,कुलदीप वैश्य, दिनेश वैश्य, देवेंद्र वैश्य, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल एवं दिनेश शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस