1:17 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब सभी लोग ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों का पालन करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी बिसौली विकास राजपूत, उपखंड अधिकारी यश कुमार, अवर अभियंता दिनेश कुमार, अवर अभियंता शेर अली सहित थान सिंह, रनवीर, अतुल, उमेश, नवीन, मोहसिन, मिथुन, विवेक, अभिषेक, विकास आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस