5:07 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन, मंत्री बीएल वर्मा बोले- वीरों के बलिदान से मिली आजादी

।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पालिका अशर्फी देवी इंटर कॉलेज में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मंत्री बीएल वर्मा ने मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज हम जो खुली सांस ले रहे हैं, वह उन क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष भाजपा उझानी सचिन अग्रवाल “बंटी भैया” विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या बीरू सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लिया गया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.