।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।
मदर शील मेमोरियल एकेडमी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या रेनू थरेजा और निदेशक भारत थरेजा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद पूरे विद्यालय ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया। परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय गौरव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में शिक्षक योगेंद्र नाथ गोयल, मीनू कनोजिया, विजय, दीक्षा वर्मा, शिल्पी अग्रवाल, सोम्या शर्मा, मुस्कान गुप्ता, नंदिनी अग्रवाल, रचना, बदर अहमद खान, वासिल जमशेद, काजल, नमामि, सारा, अंशिका, सलोनी एवं अर्चना सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहने का संकल्प लिया।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






