बदायूं
दातागंज के बाबा देवादास अस्थल मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया शिलान्यास
केशव गुप्ता
दातागंज। नगर के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा देवादास अस्थल मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया द्वारा शिलान्यास कर किया गया। मंदिर के सौंदर्यीकरण पर कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
इस परियोजना के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से 70 लाख रुपये तथा नगरपालिका परिषद दातागंज की ओर से 60 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस धनराशि से मंदिर परिसर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि भाजपा सरकार आस्था के केंद्रों के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में विकास और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा देवादास अस्थल मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर का स्वरूप भी और आकर्षक बनेगा।
कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद दातागंज के चेयरमैन अनूप गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







