।
उझानी-बदांयू 15 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में देशभक्ति के रंग में सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद समस्त शिक्षिकाओं, शिक्षकों एवं छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशप्रेम से भर दिया। छात्राओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर श्रीमती सुदर्शना भाटिया, कुमारी दीक्षा छावड़ा, श्रीमती विजय शर्मा, श्रीमती प्रीति शर्मा, कुमारी तनिषा गुप्ता, जोया अंसारी, इल्मा, अल्शिफा, रूबी पाल, कल्पना पाल तथा कोच इकबाल अहमद मौजूद रहे।
प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। पूरे दिन विद्यालय परिसर में देशभक्ति और खुशी का माहौल बना रहा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






