9:47 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

जिला टैंट एसोसिएशन ने आशियाना टैंट पर किया ध्वजारोहण

जिला टैंट एसोसिएशन ने आशियाना टैंट पर किया ध्वजारोहण

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला टैंट एसोसिएशन बदायूं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आशियाना टैंट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान का गायन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की भावना और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस