6:49 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में स्वतंत्रता दिवस समारोह

बदायूं। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदरणीया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक सिंह, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय, श्रीमान क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह एवं श्रीमान प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों ने उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस