8:33 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

डिग्री कॉलेज वज़ीरगंज में सम्पन्न हुई मेंहदी प्रतियोगिता

जे. जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज, वज़ीरगंज ( बदायूँ ) में सांस्कृतिक पर्व हरियाली तीज के पूर्व-दिवस पर एक मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
जिसमें बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान , बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शगुफ्ता ने द्वितीय स्थान तथा बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेंहदी प्रतियोगिता में सलोनी ( बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ), अंशिका राठौर ( बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ), निशा ( बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ), करीना कुमारी ( बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ), महक ( बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर ), अर्चना ( बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर ), रश्मि ( बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ), रिया ( बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर ) ने भी प्रतिभाग किया।

प्राचार्य डॉ. निशान्त असीम ने सभी प्रतिभागियों को एक सर्टिफिकेट और गिफ्ट हैम्पर देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पौराणिक दृष्टि से मेंहदी हरियाली, शौर्य एवं समृद्धि की प्रतीक होती है। सावन में विशेष रूप से हरियाली तीज पर मेंहदी लगाने का विशेष महत्व होता है। जबकि वैज्ञानिक दृष्टि से मेंहदी हमारे शरीर का रक्तचाप नियंत्रित करती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है और मन-मष्तिष्क को शीतलता प्रदान करती है।

मेंहदी प्रतियोगिता झिलमिल वार्ष्णेय और चाँदनी शंखधार के संयोजन में सम्पन्न हुईं। जबकि कंचन वार्ष्णेय ने प्रतियोगिता प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त डॉ. मीना मिश्रा, तरुण शर्मा, अजय कुमार, शाहरुख़ खान, सुमन, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, मोहित शंखधार, सुरेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन हरीश राठौर ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस