1:24 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शासन के निर्देशानुसार ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान से हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना ने ध्वाजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही सभी ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में रेंजर्स प्रभारी डॉ. भावना सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन किया। संदेश में प्रदेश की छात्र-छात्राओं के हित में संचालित सरकार की नीतियों, आगामी परियोजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात् प्राचार्या महोदया ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानी महापुरुषों को याद करते हुए छात्राओं को देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। प्राचार्य उद्बोधन के बाद पर्यावरण प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश ने अपने भाषण के माध्यम से छात्राओं से ग्रीन एवं क्लीन कैंपस रखने का आग्रह किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भाषण, कविता पाठ एवं लोकगीत प्रमुख रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन समारोहिका डॉ. अर्चना पांडेय ने किया। समस्त कार्यक्रम के कार्यान्वयन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स की स्वयंसेविकाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार, क्रीडा प्रभारी डॉ. वंदना, पर्यावरण प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश, करियर काउंसलिंग प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक श्री सीताराम, श्री रोहित कुमार, श्री प्रेमराज सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस