9:07 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में उल्लासपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राजीव अग्रवाल सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बरेली ने किया ध्वजारोहण

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में देशभक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने किया आपके साथ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बाल कल्याण समिति के मंत्री श्री दिनेश मलिक सह मंत्री श्री राकेश शर्मा आदि के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गुरदीप सिंह समाजसेवी श्री मुकेश अरोड़ा एक्सट्रीम कोचिंग इंस्टिट्यूट, विक्रम जी सरदाना, सचिन अरोरा एसोसिएट इनकम टैक्स, हर्षिता अरोड़ा कC.A आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।
विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को अपने गीतों, भाषणों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए देश की एकता, अखंडता और संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश निरीक्षक ठाकुरदास, पूर्व छात्र अनुज गौड़, वेंकटेश कुलश्रेष्ठ, राजेश मिश्रा धर्म जागरण नगर संयोजक, भानु सिंह सामाजिक समरसता संयोजक माधव नगर आदि उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम मिश्रा ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस