

बदायूं। 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड, बदायूं द्वारा भगत सिंह चौक पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री बिन्नी नारंग ने तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर समिति के महासचिव गुरदीप सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में पंजाबी समाज सेवा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






