
बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगे को सलामी दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर, प्रबंधक एडवोकेट राजेंद्र अनेजा, उप प्रबंधक सरदार रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय मलिक, गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, भूषण अनेजा, गुरु चरण सिंह, उमेश अरोड़ा, हरजिंदर सिंह, जीत सिंह, संजय कोचर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सरला यादव, श्रीमती पल्लवी रस्तोगी, श्रीमती सुची, श्रीमती चित्रा, श्रीमती सोनम, श्रीमती आरती, श्रीमती चांदनी, श्रीमती निदा, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती तरुणा, कुमारी परमीत, कुमारी आकांक्षा, कुमारी मुस्कान, कुमारी सावली, कुमारी जसमीत, कुमारी प्रिया एवं कुमारी ममता सहित समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






