4:44 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

UP: आजम खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चर्चित IAS आंजनेय कुमार सिंह होंगे कार्यमुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS आंजनेय कुमार सिंह को कार्यमुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह फिलहाल मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनका यूपी में कार्यकाल अब समाप्त हो गया है।

आंजनेय कुमार सिंह वर्ष 2015 में सिक्किम कैडर से यूपी आए थे। अखिलेश यादव सरकार के दौरान उन्हें पहली बड़ी जिम्मेदारी बुलंदशहर के जिलाधिकारी के रूप में मिली थी। रामपुर में तैनाती के दौरान आजम खान के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई के चलते वह काफी चर्चा में रहे।

बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 7 बार एक्सटेंशन दिया जा चुका है। अब यूपी सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस