3:47 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्तार अहमद बाबा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने मुख्य अतिथि के रूप में आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल और डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्तार अहमद बाबा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ा बलिदान दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और मंगल पांडे जैसे महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से वसीम खान अर्शी ने मुख्तार अहमद बाबा और सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

मुख्तार अहमद बाबा ने छात्र-छात्राओं को मेडल और पेंसिल बॉक्स भी वितरित किए। कार्यक्रम में जुनैद खान, नंदराम, मोहम्मद अखलाक, राममूर्ति सागर, राजकुमार, रंजीत ठाकुर सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस