रांची: झारखंड में JPSC और JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, मिथिलेश सिंह को मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी बताया जा रहा है।
जांच के दौरान मिथिलेश का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा संचालन से जुड़ी ICN इंडिया एजेंसी से जुड़ा था। आरोप है कि JSSC CGL प्रश्नपत्र लीक मामले में उसकी भूमिका रही और जांच में उसके कथित तौर पर मास्टरमाइंड होने की आशंका जताई गई है।
उस पर JPSC अभ्यर्थियों की कॉपियां आयोग से बाहर निकलवाकर लिखवाने का भी आरोप है। CID मामले की आगे जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






