बदायूं
हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे पर हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल
केशव गुप्ता
उसावां। हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उसावां के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को दोनों मृतकों के शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि उसावां के वार्ड नंबर-7 निवासी अभिषेक पुत्र मनोज कुमार, वार्ड नंबर-4 निवासी बृजेश और उनके साथ पवन हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर में अभिषेक और बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर घायल पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
शनिवार को दोनों मृतकों के शव घर पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर से पूरे उसावां कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






