VeenaShri
सुनो न
तेरे मेरे बीच की ये कशिश
सिर्फ़ मोहब्बत नहीं लगती
जैसे कोई अधूरी दुआ
सदियों से मुकम्मल होने का इंतज़ार कर रही हो
और शायद यही वजह है कि
दूरियाँ बढ़ जाती हैं
वक़्त बदल जाता है
मगर तेरी ओर खिंचता हुआ
मेरा दिल कभी नहीं बदलता
और न कभी बदलेगा
समझ रहे हो न तुम ✍️
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






