3:56 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

विभाजन विभीषिका दिवस पर पंजाबी समिति ने निकाला कैंडल मार्च

विभाजन विभीषिका दिवस पर पंजाबी समिति ने निकाला कैंडल मार्च

बदायूं। विभाजन विभीषिका दिवस पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पंजाबी समिति रजि. बदायूं द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समाज के तमाम लोगों ने सहभागिता की।

पंजाबी गुरुद्वारे से प्रारंभ हुआ कैंडल मार्च पंजाबी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद कार्यक्रम श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में समिति अध्यक्ष सुनील नारंग विन्नी और गुरदीप सिंह धींगड़ा सहित तमाम वक्ताओं ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस