9:27 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

समर्सिबल कनेक्शन करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत

बदायूं

समर्सिबल कनेक्शन करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत

केशव गुप्ता

उसावां। थाना क्षेत्र के गौतरा पाती मुखटहल्ली में शुक्रवार को समर्सिबल स्टार्ट करने के लिए कनेक्शन करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार अनिल (32) पुत्र भानु निवासी गौतरा समर्सिबल को स्टार्ट करने के लिए कनेक्शन कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।
पूरा मामला थाना उसावां क्षेत्र के गौतरा पाती मुखटहल्ली का बताया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस