बदायूं
शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं एवं पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को थाना उसावां पुलिस ने ग्राम बुधुआ नागला निवासी विजनेश पुत्र जगदीश, उम्र 34 वर्ष तथा अरविन्द पुत्र जगदीश, उम्र 36 वर्ष को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को संबंधित माननीय न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

